Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि...

क्रूर नियति ने एक झटके मे सब कुछ कर दिया खत्म, निगल गयी एक साथ 6 जिन्दगियां

नियति के इस क्रूरता पर सहमे हुए हैं लोग

कबीर बस्ती न्यूजः

बाराबंकी: सड़कों पर अक्सर सड़क हादसों की खबर तो आप देखते और सुनते रहते हैं, लेकिन कई ऐसे सड़क हादसे हो जाते हैं जो लोगों के जेहन में घर कर जाते हैं। बाराबंकी में ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां पर कार सवार एक ही परिवार के सभी 5 सदस्यों और ड्राइवर की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गई तो वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।

मामला जनपद बाराबंकी के राम सनेही घाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाराबंकी अयोध्या हाईवे पर नारायणपुर गांव के निकट का है। जहां पर देर रात सूरत से एक परिवार कार में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी नारायणपुर के पास में हाईवे पर खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार कार पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रात में घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

हैंडलूम का काम करता था परिवार

कार सवार परिवार अयोध्या जनपद के रुदौली क्षेत्र के हयातनगर सुजागंज रहने वाले थे। मृतक अजय अपने परिवार के साथ गुजरात के सूरत में पिछले 15 वर्षों से रह रहा था। वहीं के एक हैंडलूम कारखाने में काम करके परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। अजय अपने पत्नी, बच्चे, भाई और कार ड्राइवर के साथ अपने घर हयातनगर के लिए आ रहा थे। तभी रास्ते में नारायणपुर के पास यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें अजय सहित कार सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई।

हादसे की खबर सुनते ही मृतक अजय के घर पर मातम छा गया। आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई तो वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।