बाराबंकी: सीएम योगी के जनसभा मे पहुंचे भारी संख्या मे छुट्टा आवारा पशु, सांसत मे प्रशासन

किसानों का गुस्सा सीएम योगी के जनसभा में

कबीर बस्ती न्यूजः

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बाराबंकी में जनसभा में एक तरफ जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं क्षेत्र के किसानों ने जनसभा के पास हजारों जानवरों को छोड़ दिया। किसानों का कहना है कि सीएम को भी पता चलना चाहिए कि गायों से हमें कितनी समस्या होती है। किसान गायों को गांव से हांक कर जनसभा स्थल तक लाए हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन का कहना है कि सीएम की जनसभा में कोई दिक्कत न हो इसकी पूरी तैयारी है। इन जानवरों को यहां से हटाया जाएगा। किसानों से बात की जा रही है।

जानवरों से किसानों की फसलों को हो रहा नुकसान

बता दें कि, कुछ समय से प्रदेश में आवारा छुट्टा जानवर बेलगाम हो चुके हैं। जिसके चलते सड़कों पर जगह-जगह आवारा छुट्टा जानवरों का झुंड देखने को मिलता है। सबसे ज्यादा इन जानवरों से किसान परेशान हैं। किसानों की फसलें लगातार ये जानवर बर्बाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा बाराबंकी में आयोजित की गई है। जनसभा स्थल पर किसानों ने दर्जनों आवारा छुट्टा जानवर खदेड़ कर पहुंचा दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

किसानों के विरोध का ये तरीका है अलग

सीएम बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा पर जनसभा का कार्यक्रम था। गौरा सैलक गांव के पास मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 बजे एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचें। जनसभा स्थल पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं तैयारियों के बीच आवारा छुट्टा जानवरों के आतंक से परेशान किसानों ने जनसभा स्थल पर दर्जनों आवारा छुट्टा जानवर खदेड़ कर पहुंचा दिया है। किसानों के विरोध का ये तरीका एकदम अलग है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर