पिछले एक सालों से बहसी पिता अपनी नाबालिग बेटी को बना रहा था हवस का शिकार, पीडित ने पुलिस को बताई आपबीती

नाबालिग बेटी से एक साल से दुष्कर्म कर रहा आरोपी पिता गिरफ्तार, शातिर अपराधी है आरोपी

कबीर बस्ती न्यूजः

शाहजहांपुर: जलालाबाद थाना क्षेत्र में पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ एक साल से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

बुधवार रात एक ग्रामीण के माध्यम से पुलिस को जानकारी मिली कि व्यक्ति अपनी बेटी को पीटते हुए जबरदस्ती कर रहा है। गांव पहुंची पुलिस रात में आरोपी पिता को पकड़कर थाने ले आई, लेकिन वह गुमराह करता रहा। बृहस्पतिवार को पुलिस ने किशोरी को थाने लाकर उससे जानकारी की, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक किशोरी काफी सहमी हुई थी। काफी समझाने के बाद 13 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसका 42 वर्षीय पिता डरा-धमकाकर करीब एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। डर के चलते उसने यह बात किसी को नहीं बताई। जलालाबाद सीओ मस्सा सिंह ने बताया कि आरोपी ने बेटी से दुष्कर्म की बात कबूल की है। किशोरी के बयान दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता शातिर अपराधी है। 2016 में उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वह जेल भेजा गया था। उसके ऊपर कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। 2014 में उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई भी हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी शराब पीने का आदी भी है। उसके परिवार के अन्य सदस्य भी उससे मतलब नहीं रखते हैं। शादी हो जाने के बाद उसके तीन बेटी व दो बेटे हुए। बड़ी बेटी की शादी कर दी। शराब पीकर वह पत्नी से भी मारपीट करता था। कत्ल के आरोप में जेल जाने के बाद पत्नी उससे पीछा छुड़ाने के लिए उसे छोड़कर चली गई। वह छोटे बेटे को भी अपने साथ ले गई थी। जेल से आने के बाद आरोपी की मंझली बेटी की हत्या हो गई। मौजूदा समय घर मे उसके अलावा पीड़ित बेटी, एक नौ साल का बेटा है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन