Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

साहित्य और संगीत के बीच साझा हुई महिला दिवस की खुशियां, मिला सम्मान तो मुस्कुराई बेटियां

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में  शिखा मेमोरियल संगीत संस्थान पर राष्ट्रीय साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अलग-अलग क्षेत्र से महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगीत संस्थान की डायरेक्टर डॉ. रंजना अग्रहरि ने अपने कई गीतों से महिलाओं और बेटियों की दशा और दिशा को रेखांकित किया। उनके गीतों में कहीं महिलाओं की पीड़ा तो कहीं महिलाओं की उड़न स्पष्ट रूप से दिखा। इसी क्रम मंे बेटियों के हौसला अफजाई के लिए डॉ. शिवा त्रिपाठी ने अपनी कई रचनाएं प्रस्तुत कर खुशियों को साझाा किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा संस्थान के संरक्षक डॉ. वीके वर्मा, मुख्य अतिथि डॉ. रंजना अग्रहरि, डॉ. शिवा त्रिपाठी ने उपस्थित महिलाओं और बेटियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. वीके वर्मा ने बेटियों पर अपनी लिखी रचनाओं से उपस्थित लोगों के हृदय में अपनी अलग पहचान बनाया।
कार्यक्रम में अनुराधा सिंह, अपूर्वा श्रीवास्तव, सरिता सिंह, पलक श्रीवास्तव, प्रीति चौरसिया, बरखा, सुनीता त्रिपाठी मानवी सिंह, मिस्बा उस्मानी, ज्योति गुप्ता, रीना भारती, अंतिमा मिश्रा, आदि को डॉ. वीके वर्मा, डॉ. रंजना अग्रहरि और डॉ. शिवा त्रिपाठी ने प्रशस्ति पत्र देकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। दूसरी तरफ  बेलवाडाड़ी में चित्रांस क्लब बस्ती द्वारा अविनाश श्रीवास्तव के आवास पर डॉ. श्रेया ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने हिना खातून की मां, पूर्वी दूबे, पूर्णिमा, सुनीता सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया।  डॉ. और उपस्थित महिलाओं ने महिलाओं के समस्या और समाधान पर खुल कर चर्चा किया और कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं।
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज में संगोष्ठी और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास अधिकारी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मुस्लिमा खातून समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अपना विचार साझा किया। श्रीमती अंजुम परवीन, नजराना खातून, अलका पांडेय, सावित्री उपाध्याय, नुसरत फातिमा, मलिक सबा ने संगोष्ठी में महिलाओं के उत्थान पर चर्चा किया।