Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अवैध कच्ची महुआ शराब 37.050 लीटर कीमती ₹7400 के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ,sdop बिलाईगढ़ श्री संजय तिवारी के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी गिधौरी आशीष सिंह के निर्देशन पर अवैध शराब के संबंध में मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम मड़वा महुआ भाटा का राजू यादव अपने घर बाड़ी के पीछे अवैध रूप से महुआ शराब रख कर बिक्री कर रहा है सूचना पर चौकी प्रभारी ASI सुरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक आदित्य सिंह ,आरक्षक कृष्ण कुमार यादव, चंद्रप्रताप ठाकुर ,राजेश पटेल, महेश्वर ध्रुव, धीरेंद्र साहू, रूपेश साहू ,अमन चैन तिर्की, नरेंद्र निषाद, दुर्गेश स्वर्णकार , चंद्रप्रताप सिंह ठाकुर दीपक कुमार ध्रुव मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया गय।

आरोपी राजू यादव के अपने घर के पीछे बाड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा था। हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर राजू यादव पिता मनीराम यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम मड़वा महुआ भाटा के कब्जे से घर के पीछे बाड़ी में पैरा में छिपाकर रखे (1) एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 140 नग पालीथिन पाऊच में कच्ची महुआ शराब प्रत्येक पाऊच में 150-150 ML (2) एक पीले रंग प्लास्टिक बोरी में 100 नग पालीथिन पाऊच में कच्ची महुआ शराब प्रत्येक पाऊच में 150-150 ML(3) एक सफेद थैला में 7 नग पालीथिन पाऊच में कच्ची महुआ शराब प्रत्येक पाऊच में 150-150 ML. जुमला 37.050 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 7400/रुपया को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। चौकी गिरौदपुरी में आरोपी राजू यादव के विरुद्ध अपराध क्र. 241/2020 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।