Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिले की सभी 9 नगरीय क्षेत्रों में खुलेंगे सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल

बलौदाबाजार,। जिले की सभी नौ नगरीय निकाय क्षेत्रों में राज्य सरकार द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में चालू शिक्षा सत्र से स्कूल शुरू हो चुका है और शेष निकायों में अगले शिक्षा सत्र से ये स्कूल शुरू होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन ने आज इस सिलसिले में पलारी और लवन निकाय क्षेत्रों का दौरा किया। पलारी में बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंगे्रजी माध्यम स्कूल चलाने का प्रस्ताव आया है। श्री जैन ने स्कूल भवन का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। वे भवन के प्रत्येक कमरे में पहुंचकर उपलब्ध सुविधाओं का मुआयना किया और लोक निर्माण विभाग को भवनों में आवश्यक सुधार के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। लवन में अंगे्रजी स्कूल के लिये नये भवन प्रस्तावित किये गये हैं। काॅलेज भवन एवं नवोदय स्कूल परिसर से लगे हुये रिक्त भूमि पर नया अंग्रेजी स्कूल भवन तैयार किया जायेगा। कलेक्टर ने राजस्व एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित भवन का स्थल निरीक्षण किया। थे।कलेक्टर श्री जैन ने इस सिलसिले में कल भाटापारा और सिमगा का दौरा कर प्रस्तावित स्कूलों की सुविधाओं का निरीक्षण किया। दौरे में एसडीएम श्री देवेश कुमार धु्रव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सीएस धु्रव, लोक निर्माण विभाग के ईई श्री टीसी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्यामा पटेल आदि संबंधित अधिकारी मौजूद