Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

भाटापारा।अगर नगर पालिका की व्यवस्था बिगड़ी तो पहला हाथ में मारूंगा


भाटापारा । नगर पालिका में सफाई कर्मी द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद लंबे समय से अव्यवस्थित पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश मुखर होने लगा है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे विधायक द्वारा पूछताछ किए जाने के दौरान अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के अलावा अन्य लोगों द्वारा जवाब दिए जाने और हस्तक्षेप किए जाने पर माहौल गर्म हो गया। विधायक ने मीडिया से कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अलावा अन्य लोग पालिका चलाने प्रयास कर रहे हैं, हम यहां व्यवस्था की बात करने आए हैं और वो यहां कांग्रेस भाजपा कर रहे हैं। जिसके कारण परिस्थितियां बिगड़ रही है,उन्होंने गर्मा गर्मी के बीच आक्रोशित होकर कहा कि अन्य लोग माहौल न बिगाड़े जनप्रतिनिधियों को काम करने दे, अगर हाथ उठाने की स्थिति आई तो भी शहर हित में पीछे नहीं हटेंगे।
घटना के दौरान भारी भीड़ और गरमा गरमी के बीच हल्ला गुल्ला और नारेबाजी भी हुई। आरोप-प्रत्यारोप के बीच सीएमओ ने पेमेंट ना होने की बात खारिज कर बताया कि उक्त कर्मचारी को एडवांस मदद भी दी गई थी। मौके पर पार्षदों के रिश्तेदारों एवं प्रतिनिधियों द्वारा हस्तक्षेप से माहौल बिगड़ते रहा।
नगर पालिका गठन के बाद से ही सामान कामकाज भी सुचारू नहीं हो पाया है ,नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप कोई बड़ा काम, व्यवस्था परिवर्तन नहीं दिखा है। पालिका में गुटबाजी और जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों की सक्रियता और राजनीति से माहौल बिगड़ रहा है।