Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

गैंगरेप का 1 आरोपी डाक्टर गिरफ्तार, दो अभी भी फरार

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। मेडिकल कालेज की चिकित्सा इकाई ओपेक चिकित्सालय कैली के छात्रावास में लखनऊ की निवासी 33 वर्षीय एक युवती से गैंगरेप के मामले में आरोपी एक डाक्टर सिद्धार्थ शंकर सिन्हा  को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 2 अन्य आरोपी डाक्टर अभी पुलिस गिरफ्त में नहीं आ पाए हैं।

 बता दें कि लखनऊ की एक युवती ने बस्ती  के ओपेक चिकित्सालय कैली में कार्यरत 3 डाक्टरों के विरूद्ध गैंगरेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। युवती की डा. सिद्धार्थ सिन्हा से एक एप के जरिए दोस्ती हुई थी। लखनऊ के एक शिक्षण संस्थान में पढाने वाली युवती का आरोप है कि 2021 में उसकी दोस्ती  डा. से हुई। दोनो मूल रूप से लखनऊ के ही रहने वाले है। युवती और डाक्टर के बीच दोस्ती फिजिकल रिलेशन तक पहुंच गई। 10 अगस्त 22 को डाक्टर सिद्धार्थ ने उसे बहाने से बस्ती कैली अस्पताल बुलाया। यहां वह उसके साथ हास्पिटल परिसर में बने छात्रावास में रही। यहां डाक्टर और उसके बीच फिजिकल रिलेशन बनेइसके बाद उनके दो अन्य डाक्टर दोस्तं कमरे पर पहुंच गएजिनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए मजबूर किया गयाइंकार करने पर उसका गला तक दबाया गया। इसके बाद डा. सिद्धार्थउनके दो अन्य डाक्टर दोस्त डॉ. कमलेश और डॉ. गौतम ने उसके साथ जबरिया दुष्‍कर्म किया। बाथरूम जाने का बहाना बनाकर वह किसी तरह वहां से भागने में सफल रही। 27 अगस्त को मामले में कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपी डाक्टरों के खिलाफ तहरीर देकर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली संजय कुमार ने बताया कि अन्य  दोनो आरोपी डाक्टरों की तलाश की जा रही हैशीघ्र ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।