आईटीआई में मेहमान प्रवक्ता के लिए आवेदन आमंत्रित


बलौदाबाजार, 27 अक्टूबर 2020/बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था हतबंध (सिमगा) एवं भटगांव (बिलाईगढ़) में मेहमान प्रवक्ता के लिए 16 नवम्बर को शाम 4 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। आईटीआई संकरी के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि उक्त आईटीआई में विद्युतकार, फिटर, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, कोपा, वर्कशाप केल्कुलेशन साइंस एण्ड इंजीनियरिंग, ड्राइंग एवं इंग्लिश लैंग्वेज एण्ड कम्यूनिकेशन स्कील में प्रशिक्षण अधिकारी एवं मेहमान प्रवक्ता की जरूरत है। सेट-अप में रिक्त पदों के विरूद्ध केवल एक वर्ष के लिए इनकी भरती की जायेगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संस्था के सूचना पटल अथवा जिले की सरकारी वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन/बलौदाबाजार अथवा डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाॅट बलौदाबाजार डाॅट जीओव्ही डाॅट इन से प्राप्त कर सकते हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी