बच्चों को जोड़ने का प्रयास है ‘हमारा आँगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम- एसडीएम

ब्लॉक स्तरीय ‘हमारा आँगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती। बुधवार को बीआरसी हर्रैया के प्रांगण में बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय ‘हमारा आँगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासखण्ड के शिक्षक संकुलों द्वारा विविध प्रकार के टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई गई साथ ही एआरपी, शिक्षक, आंगनवाड़ी और उपस्थित जनसमूह को 3-8 वर्ष के बच्चों को स्कूल भेजने के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी हर्रैया गुलाब चन्द्र व विशिष्ट अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी हर्रैया सचिन कुमार ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
मुख्य अतिथि एसडीएम हर्रैया गुलाब चन्द्र ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। सरकार का श्हमारा आंगन हमारे बच्चेश् कार्यक्रम बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। आज देश के जितने भी बड़े पदों पर कार्यरत हैं इंजीनियर, डॉक्टर,  प्रशासनिक अधिकारी लगभग सभी लोग सरकारी प्राइमरी विद्यालयों में पढ़े हैं। अध्यापकों द्वारा बनाए गए टीएलएम का अवलोकन किया और प्रशंसा करते हुए एसडीएम ने कहा कि इस तरह का टीचिंग लर्निंग मैटेरियल कान्वेंट में नही मिल सकता। यह निश्चित रूप से बच्चों को सीखने में बहुत कारगर है।
विशिष्ट अतिथि बाल विकास परियोजना अधिकारी सचिन कुमार और खण्ड शिक्षा अधिकारी हरैया बड़कऊ वर्मा के साथ एआरपी गिरिजेश बहादुर सिंह, उमेश सिंह, सन्दीप सिंह, सुनील बौद्ध ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। बताया कि बाल वाटिका स्तर पर बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाए ताकि प्राइमरी में पहुंचने पर उन्हें शिक्षा ग्रहण करने में कठिनाई न हो। शिक्षक संकुलों द्वारा टीएलएम का प्रस्तुतिकरण किया गया जिसकी उपस्थित अतिथियों द्वारा बहुत सराहना किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुमन लता त्रिपाठी द्वारा सरकारी योजनाओं को लेकर सुन्दर गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ योगेश सिंह ने किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिका व कर्मचारी मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर