Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

51 मौतों का जिम्मेदार ड्राइवर पकड़ा गया

नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश में नहर में बस गिरने से हुये हादसे में 51 यात्रियों को अपनी जान गंवानी पड़ी। सीधी से सतना आ रही बस के बाणसागर नहर में जा गिरी थी। घटना ने देशभर को हिलाकर रख दिया था। घटना के बाद शुरू किया गया रेस्क्यू कई दिन तक चलता रहा। 51 यात्रियों की मौत के जिम्मेदार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। रामपुर नैकिन थाना पुलिस और पीवराव चौकी पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि मंगलवार की सुबह 50 से ज्यादा यात्रियों को सीधी से सतना लेकर जा रही बस बाणसागर नहर के पास हादसे का शिकार हो गई थी. 51 यात्रियों के शव बरामद हो चुके हैं। सीधी बस हादसे में मरने वालों की संख्या 51 हो चुकी है. मंगलवार रात तक 47 शव मिले थे. बुधवार को 4 बॉडी और मिलीं, जिसमें 5 महीने की बच्ची का शव रीवा में मिला. 3 लापता लोगों की तलाश जारी है. रीवा के सिमरिया निवासी बस ड्राइवर 28 साल के बालेंद्र विश्वकर्मा पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका एक ड्राइविंग लाइसेंस हादसे में बह गया जबकि दूसरा लाइसेंस रीवा में है, वही गाड़ी के दस्तावेज सतना में है. डॉक्यूमेंट्स के लिए दो टीमें रीवा और सतना भेजी गई है। बस में कुल 63 यात्री सवार थे. इनमें से तीन यात्री हादसे से पहले ही बस से उतर गए थे. वहीं 60 यात्रियों में छह की जान बचाई जा चुकी है।