Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किसानों को फ्री बिजली देने के वादे को निभाने की मांग

कबीर बस्ती न्यूज।

लखनऊ: कर्नाटक में घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए 200 यूनिट बिजली फ्री देने के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में भी दबाव बढ़ने लगा है। उपभोक्ता परिषद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एक अप्रैल 2023 से किसानों को फ्री बिजली देने के वादे को निभाने की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की है कि नए टैरिफ में बिजली दरें कम की जाएं।

देश का पहला राज्य उत्तर प्रदेश है, जहां विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों पर करीब 25133 करोड़ रुपया बकाया है। इसके तहत बिजली कंपनियों को तीन साल तक कम दर पर उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराना चाहिए। इसके बाद भी बिजली कंपनियां दर बढ़ाने का प्रस्ताव दी है। हालांकि नियामक आयोग ने पश्चिमांचल, पूर्वांचल, दक्षिणांचल, मध्यांचल में सुनवाई के बाद बिजली दर निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह बिजली दर जारी कर दी जाएंगी। इस बीच उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश में एक अप्रैल 2023 से किसानों की मुफ्त बिजली देने के वादे की याद दिलाई है। परिषद का कहना है कि प्रदेश के करीब 14 लाख किसान इंतजार कर रहे हैं। इसलिए जल्द से जल्द आदेश जारी किया जाए।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा विभिन्न क्षेत्रों में सुनवाई के बाद राज्य सलाहकार समित में भी बिजली दर कम करने की मांग की गई है। विद्युत नियामक आयोग बिजली दरों में कमी के लिए टैरिफ प्रस्ताव को अंतिम रूप दे रहा है लेकिन जो सूचनाएं मिल रही हैं उसके आधार पर उपभोक्ता परिषद पूरी तरीके से चौकन्ना है। बिजली कंपनियां बिजली दरों में कमी ना हो के लिए दबाव बना रही है।